उरला (bmy) के शासकीय मिडिल स्कूल के स्टोर रूम मे लगी आग, चार दशको से संरक्षित दस्तावेज जलकर खाक

विगत शनिवार छुट्टी के बाद स्टोर रूम मे अज्ञात तत्वो के द्वारा टूटे खिड़की से आग लगा दी गई।
कमरे का दीवार पीछे तलाब के पार से लगा है जहा पर गार्डन बना हुआ है , यही पर लोगों का आना -जाना लगा रहता है। 3 बजे के बाद रोशनदान से धुआँ निकलता दिखाई दिया, आसपास के लोगो व बच्चो ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।
इस घटना की सूचना तुरंत वार्ड पार्षद, 112, व उच्च कार्यालय को प्रेषित कर दी गई। प्रधान पाठक के द्वारा थाने पर भी इसकी सूचना दी गई।
आग मे चार दशको के रिकार्ड, साऊण्ड सिस्टम, खेल सामग्री, लैब सामग्री , शैक्षणिक सामग्री , चार लकड़ी की आलमारी, दो स्टील आलमारी चार मेजे पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

Leave a Comment