संकुल केंद्र उरला (BMY) में मनाया गया शाला प्रवेशोत्स्व् , निशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तक का किया गया वितरण

[adsforwp id="60"]

संकुल केंद्र उरला , विकास खंड पाटन , जिला दुर्ग मे शा. पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला उरला मे संयुक्त रूप से प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वार्ड पार्षद श्री ईश्वर लाल साहू और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हरीश साहू के द्वारा कक्षा पहली और छठवी के नवप्रवेशी बच्चो गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही शाषन द्वारा प्रदत्त निशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तक भी वितरन किया गया।
संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक श्री एम. के. वर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर शिक्षको और छात्रो को नए शिक्षासत्र हेतु शुभकामनाऐ दी। इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक और कुछ नागरिक गण भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]