प्रदेश में आज से भारी बारिश का यलो अलर्ट, अगले 5 दिन होगी बरसात; गिरेगा 2-3 डिग्री तापमान

[adsforwp id="60"]

प्रदेश में आज से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून से 29 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। इसके चलते अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है।

मंगलवार को प्रदेश के सक्ती जिले में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, भैरमगढ़ में 40, सारंगढ़, सरायपाली और सरसींवा में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। देवभोग, बसना, शंकरगढ़ और सोना खान में 20 मिलीमीटर हुई है। बरमकेला, भटगांव, कसडोल, बस्तरनार में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]