भाईचारा की एक अच्छी पहल , मुस्लिम समाज ने पं.प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में भक्तों के लिए भंडारे का किया आयोजन

[adsforwp id="60"]

गंडई , नगर में शिव महा पुराण कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमे लाखो शिव भक्त पं. प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा जगह जगह भंडारे का इंतजाम किया गया था। वहीं मुस्लिम समाज ने भी आपसी भाईचारा की मिसाल पेश करते हुए अपना योगदान दिए दिनांक 18 से 24 समापन के दिन तक समाज के द्वारा भंडारे का वितरण किया गया ।जिसमे जामा मस्जिद के अध्यक्ष जावेद खान ने कहा हमारे नगर में पहली बार महाराज प्रदीप मिश्रा जी आ रहे है, और शिव महा पुराण कथा सुनने लाखो लोगो का नगर में आगमन होगा, मुस्लिम समाज भी आगे बड़ चढ़कर अपना योगदान देगे हमारे नगर में हिंदू मुस्लिम भाई चारे की एक मिसाल है ।और यह भाई चारे की मिसाल हमेशा रहेगी, शिव शंकर सभी के हैं । और हम व हमारा समाज यही चाहते है।कोई भी शिव भक्त भूखा प्यासा न रहे किसी भी शिव भक्तों को परेशानी ना हो नगर में कोई भी बड़ा कार्यक्रम होगा तो मुस्लिम समाज कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा । इस आयोजन में मो अय्यूब कुरेशी, हसन खान, मिर्जा मुस्तफा बैग, शेख तबरेज, सिद्दीकी मुबीन खान, मंजू खान ,ज़ाहिद खान, तबरेज खान मो सादिक अरशद अय्यूब एजाज सिद्दीकी, रियाज़ सिद्दीकी, हबीब भाई ,असीम खान, निसार खान , रेहान खान, वाकिब खान, अकीब खान , परवेज खान व अन्य शामील रहे।

Md.yousuf.khan.✍????
Ⓜ️9179799491

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]