सड़क हादसे में भिलाई-चरोदा निगम के पार्षद ललित यादव का निधन , दोस्त के साथ बाइक पर देवबलोदा मार्ग पर जाते वक़्त हुआ हादसा

[adsforwp id="60"]

भिलाई-चरोदा नगर निगम के देवबलोदा वार्ड क्रमांक 32 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद ललित यादव (41 वर्ष) की एक दुखद सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह हादसा बीती रात नारधी से देवबलोदा मार्ग पर हुआ।
गंभीर रूप से घायल ललित यादव को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।पार्षद ललित यादव, जो महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष भी थे, अपने एक मित्र के साथ ग्राम नारधी से देवबलोदा की ओर आ रहे थे।
यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे बताई जा रही है। हादसे के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। राहगीरों ने ललित यादव और उनके दोस्त को सड़क किनारे गिरा हुआ पाया। वहीं, उनकी बाइक भी दूर पड़ी हुई थी। राहगीरों ने तत्काल देवबलोदा के लोगों को सूचित किया।
गंभीर हालत में ललित यादव को उठाकर कुम्हारी के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह पर उन्हें एम्स रायपुर ले जाया गया, लेकिन एम्स में बेड की कमी के कारण भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद, ललित को डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ललित यादव को सिर में गंभीर चोटें आई थीं, और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके दोस्त को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]