शिकायत के बाद भी नही हटा अतिक्रमण, एक बार फिर ग्रामीण पहुंचे तहसीलदार कार्यालय का घेराव करने, तहसीलदार को फिर सौपा ज्ञापन

[adsforwp id="60"]

पाटन , उत्तर पाटन के ग्राम घुघवा (ज) के ग्रामीण बुधवार को फिर से तहसील कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। बता दे की गांव के शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग कर रहे थे। इससे पूर्व कुछ माह पहले भी उसी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में तहसीलदार पहुंचकर तहसीलदार मीना साहू को ज्ञापन सोपा था। लेकिन ज्ञापन देने के बाद भी किसी भी तरह का कार्रवाई नही होने से एक बार फिर ग्रामीण आज तहसील कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों द्वारा सौपे ज्ञापन में मुताबिक ग्राम-घुघवा (ज) में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 517 रकबा 4.040 हेक्टेयर पर रायपुर निवासी गौकरण साहू द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। साथ ही वहां पर सैकड़ो की संख्या में पेड़ कटाई कर मिट्टी खुदाई कर लिया गया हैं। उसकी शिकायत पूर्व में भी किया जा चुका हैं। आर आई , पटवारी द्वारा नापकर अतिक्रमण भी सिध्द किया जा चुका हैं, इसके बावजूद अब तक इस पर किसी भी प्रकार की न तो कोई कार्यवाही हुआ हैं न अतिक्रमण हटाया गया है। ग्रामीण ने बताया की राजस्व निरीक्षक द्वारा जो नाप किया वह भी संतोष जनक नहीं था। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश हैं। आने वाले समय में जल्द कार्यवाही नहीं हुआ तो ग्रामीण द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगें। इस अवसर पर रोहित, सुरेंद्र, खेदू राम, कुलेश्वर, आशा, रेवती, बिमला, रेनी, पूर्णिमा, कविता, रेखा, नीरा, अमरीका, सीता, चंदा, मालती, गीता, तरुण, दुर्गेश, गौतम, सहित अन्य मौजूद रहे।

तहसीलदार के सामने ही आक्रोशित हो गए ग्रामीण
तहसीलदार मीना साहू से मुलाकात करने बड़ी संख्या में ग्रामीण एक साथ आफिस में पहुंचे गए। इसके बाद जब तहसीदार से गांव के लोग चर्चा कर रहे थे। उसी समय पीछे में खड़े ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। ग्रामीण महिलाओं का कहना है की लगातार गांव में अतिक्रमण बढ़ रहा है।राजधानी रायपुर के नजदीक होने के कारण भू माफियाओं का दखल गांव में बढ़ता जा रहा है। वही अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण अन्य लोग में शासन के बेस कीमती जमीन पर नजर रखे हुए है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]