नवापारा राजिम , माँ कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर से संबद्ध मानस शक्ति केंद्र पिपरौद के तत्वाधान में पंचकोशी धाम पाटेश्वर नाथ जी के पावन भूमि मानस ग्राम -पटेवा में एकदिवसीय श्री रामचरितमानस व्याख्यान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल सोमवार को संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण शिविर में विद्वान प्रशिक्षकों के द्वारा श्री रामचरितमानस के द्वितीय सोपान अयोध्या कांड के विभिन्न प्रसंगों पर मानस व्याख्यान से संदर्भित सूक्ष्म तथ्यों सहित ,व्याख्या शैली, रोचक प्रसंग एवं उनकी भूमिका, दृष्टांत सिद्धांत ,समय निर्धारण सहित विभिन्न विधाओं से सभी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक शत्रुध्न सिन्हा (मानस मणि) ग्राम आलेखूंटा, श्यामलाल तारक (मानस पारसमणि )ग्राम -ठेलकाबाँंधा, पूरनलाल वर्मा (मानस पुरोधा)नरदहा चंदखुरी ,नूतन प्रसाद साहू(मानस पुत्र) ग्राम- टोकरो ,हेमलाल साहू(मानस पुत्र) ग्राम -तर्री एवं श्री राम यादव ग्राम बेलर रहे।। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल ब्रह्मांड के नायक प्रभु श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्त्रोपचार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया ।साथ ही हनुमान चालीसा का पठन एवं रामायण जी की आरती किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजू पाल सरपंच प्रतिनिधि, नारायण राम साहू( अध्यक्ष मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर) ,रेख राम साहू (संरक्षक), श्यामलाल साहू (अध्यक्ष मानस शक्ति केंद्र पिपरौद) सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंगलाचरण भीम सिंह चंदन एवं साथियों के द्वारा किया गया । आगंतुक अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया ।।तत्पश्चात प्रशिक्षण सत्र में आमंत्रित प्रशिक्षकों ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों पर प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उत्कृष्ट व्याख्यान के लिए आवश्यक जानकारी के साथ उन्हें प्रेरित भी किया गया
।इस अवसर पर आतिथ्य गरिमा में कोदूराम चंद्राकार जी ग्राम -खैरा, सीताराम यादव देवरी, हीरालाल साहू बैहार, बालेंद्र साहू बकली, पोयम शरण साहू चरोदा ,यशवंत साहू भटगांव ,चिम्मन लाल साहू पलौद ,मैशुल साहू नायकबांधा, हरीश कुमार साहू उरला भिलाई, नीलकमल शर्मा गरियाबंद, भारती साहू ,युगलकिशोर साहू ,बिसाहु राम साहू इत्यादि की उपस्थिति रही ।।कार्यक्रम को सफल बनाने में पटेश्वर मानस मंडली पटेवा के संचालक विजय पटेश्वर ,घनश्याम साहू, जोगीराम साहू, खिलावन साहू सहित पूरे सदस्य तन मन धन से समर्पित भाव से सहयोग प्रदान किया। साथ ही मानस शक्ति केंद्र पिपरौद के समस्त पदाधिकारी तिज उ राम तारक ,राधे रमण साहू, घनश्याम साहू, ओमप्रकाश निर्मलकर , ईश्वर साहू ,कृष्ण कुमार, डिकेन्द्र साहू ,डिगेश्वरी साहू, जीतेश्वरी साहू, मोतीलाल साहू ,श्रवण कुमार साहू,कलाराम तारक इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा। 
कार्यक्रम में पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें मानस शक्ति केंद्र पिपरौद के पदाधिकारी के द्वारा फलदार, छायादार वृक्ष रोपित किया गया। इस कार्यक्रम में अंचल के लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों ने व्याख्यान प्रशिक्षण शिविर में भाग लिए। तत्पश्चात सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह श्रीफल एवं गमछा भेंट कर कर सम्मानित किया गया। साथ में आए हुए अतिथियों का भी सम्मान किया गया॰
।उपाध्यक्ष यशवंत साहू ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि रामचरितमानस का प्रचार प्रसार गांव-गांव में हो रहा है जिससे हम सभ्य समाज की कल्पना को साकार कर पा रहे हैं ।कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत पटेवा श्रीमती भेनूमति राजू पाल का आगमन हुआ और उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस हमें जीवन जीने की कला सिखाती है इस प्रकार का आयोजन सदैव होते रहना चाहिए क्योंकि रामचरितमानस जीवन के नैतिक मूल्य को जगाने वाला एक महाकाव्य है ।अध्यक्ष श्यामलाल साहू ने कहा कि रामचरितमानस हमें निज धर्म पर चलना सिखाती है ।शुभ आचरण करना सिखाती है। और ये हमें तीन सूत्र प्रदान करती है-1. परिवार में परस्पर प्रेम की भावना होनी चाहिए।2. परस्पर सम्मान की भावना होनी चाहिए।3. परस्पर विश्वास की भावना होनी चाहिए ।मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के अध्यक्ष नारायण राम साहू ने चार पुरुषार्थ धर्म , अर्थ ,काम और मोक्ष के बारे में जानकारी दिया। अंत में आभार प्रदर्शन संरक्षक श्री रेख रामसाहू जी के द्वारा सुमधुर गीत गाकर किया गया ।।इस प्रकार कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।


