अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन जिला दुर्ग का बैठक संपन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद विभाग पाटन जिला दुर्ग का मासिक बैठक 15 जून शनिवार को पाटन के विश्राम गृह में आयोजित किया गया। इस मासिक बैठक में कारगिल विजय दिवस मनाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार किया गया। तथा कोषाध्यक्ष के द्वारा संगठन के आय व्यय का विवरण दिया गया । सभी पदाधिकारी ने कारगिल विजय दिवस को सफल बनाने एवं संगठन को मजबूत करने के पक्ष में अपने-अपने विचार रखें। 26 जुलाई को प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है किंतु ब्लाक पाटन की ओर से इस वर्ष कारगिल विजय दिवस 27 जूलाई दिन शनिवार को पाटन के स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
इस मासिक बैठक में ब्लॉक पाटन के अध्यक्ष श्री डी के चौहान संरक्षक श्री रोमनाथ वर्मा ,उपाध्यक्ष श्री सोहनलाल साहू ,सचिव श्री राजेश नायक सह सचिव श्री ईश्वरी प्रसाद वर्मा मीडिया प्रभारी सैयद जाफरी, कार्यकारिणी अध्यक्ष रामनिवास साहू, दिनेश कुमार साहू,राज कुमार साहू , लोकेश्वर बंछोर, कुबेर सिंह साहू उपस्थित रहे।
इस बैठक का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष सोहनलाल साहू के द्वारा किया गया तथा अंत में अध्यक्ष श्री डी के चौहान के द्वारा बैठक समाप्त की घोषणा किया गया।

Leave a Comment