प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 14 जून को

[adsforwp id="60"]

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र दुर्ग के तत्वाधान में 14 जून 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट केम्प के लिए नियोजकों द्वारा अधिसूचित रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। नियोजक ग्लोबल बायो र्साइंस बोरसी दुर्ग द्वारा सर्विस इंजीनियर के लिए 03 एवं एकाउण्टेंट 01 पद तथा क्षेत्रीय ग्रामीण फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स एक्जीकेटिव के लिए 60 पद की भर्ती की जाएगी। उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी अनुसार रोजगार के इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ 14 जून 2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]