उतई , कृषि विभाग द्वारा विकास खंड दुर्ग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पुरई के कर्मा भवन मे दो दिवसीय किसानो के लिए मृदा स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर कृषक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।किसानो ने इस कार्यशाला मे काफी उत्साहित होकर भाग लिया। इस कार्यशाला मे पुरई, खम्हरिया और धनोरा के किसान भाइयो ने भाग लिया। कार्यशाला मे प्रमुख रूप से जनपद पंचायत दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड, ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच श्रीमती उमा रिगरी, उपसरपंच श्रीमती शीतला ठाकुर, कृषि विभाग से डा एस के थापक (कृषि वैज्ञानिक के वी के अंजोरा),श्री एस के कोर्राम (सहायक संचालक कृषि दुर्ग), नवीन खोब्रागढे (वरीष्ठ कृषि विकास अधिकारी दुर्ग),श्रीमती विभा देशलहरे (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी),श्रीमती सोनाली कुजुर (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी),आशीष राठौर (एटीएम दुर्ग) इस प्रशिक्षण मे मिट्टी परीक्षण का महत्व, संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी के प्रकार एवं उसके अनुरूप फसलो का चुनाव, समन्वित पोषक प्रबंधन और खरीफ फसलो की तैयारी, कीट और रोग प्रबंधन, जैविक खेती का महत्व, विभागीय योजनाओ की जानकरी दी गई ।
Md.yousuf.khan.✍????








