पाटन। छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज का प्रांतीय महा अधिवेशन समाज के मुख्यालय राजिम में हुआ । इस सम्मेलन में पाटन राज ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारी तथा समाज से जुड़े लोग भी शामिल हुए । कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि राजिम के विधायक रोहित साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेठवार यादव समाज के प्रांतीय अध्यक्ष गुलेंद्र यादव ने की। इनके अलावा मंच पर समाज के वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे। 







