श्रीकृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु:महाराज ने कहा- भक्ति और भजन की कोई उम्र नहीं, भक्त ध्रुव ने 5 साल की उम्र में ईश्वर को पाया

[adsforwp id="60"]

पाटन , ग्राम कसही में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। इसके बाद कलाकारों ने भागवत कथा स्थल पर झांकी के माध्यम से श्री कृष्ण जन्म की कथा का प्रदर्शन किया। श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर पूरा भागवत कथा स्थल को गुब्बारों से सजाया गया था।

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आए। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं ने अपने घरों से लाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया। इस अवसर पर पंडित वासू मोहन दुबे ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई। चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के 8 वें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]