कंतेली स्थित वृद्धाश्रम का कलेक्टर ने किया औचक निरिक्षण

[adsforwp id="60"]

बेमेतरा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय बेमेतरा के समीप ग्राम कंतेली में समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त तथा समाज कल्याण विभाग से अनुदानित अशासकीय संस्था वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।

बता दें की यह वृद्धाश्रम शिव मगंल महिला समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर ने संस्था में निवासरत प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों से मिलकर व्यक्तिगत चर्चा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और संस्था के कर्मचारियों से चर्चा भी की। उन्होंने आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से मुलाकात की तथा आश्रम की व्यवस्था के बारे में उनसे चर्चा की।

कलेक्टर ने कहा कि वृद्धावस्था में व्यायाम, योग जैसी गतिविधियां करना बहुत आवश्यक है। इससे वृद्धावस्था में शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने वृद्धजनों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। संस्था में निवासरत वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को फल, बिस्कीट एवं शीतल पेय का वितरण किया गया। संस्था प्रमुख को वृद्धजनों की आवश्यक देख-रेख, मेडिकल सुविधा, चिकित्सकीय जाँच, भोजन एवं भवन के रख-रखाव तथा परिसर में आवश्यक पेंड़-पौधे लगाकर सुसज्जित करने के निर्देश दिये है। इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम को प्रस्तावित आबंटित जमीन के बारे जानकारी ली। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती बरखा कासु तथा वृद्धाश्रम के प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]