ओडिशा के दो गांजा तस्करों को मुखबिर की सूचना पर 14 kg गांजे के साथ किया गिरफ्तार , ओडिशा से कार में गांजा लाकर दुर्ग भिलाई में करते थे सप्लाई

[adsforwp id="60"]

दुर्ग पुलिस ने ओडिशा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. दोनों लग्जरी कार में गांजा भरकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक ले जाते थे। पुलिस ने कार और 7.5 लाख रुपये कीमत का 14 किलो गांजा जब्त किया
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौड़ के मुताबिक उन्हें दुर्ग जिले में ओडिशा से गांजा सप्लाई की जानकारी मिली थी। एसपी जीतेंद्र शुक्ला के निर्देश पर इस मामले में विशेष टीम को लगाया गया है. जांच के दौरान मुखबिरों से सूचना मिली कि ओडिशा के कोमना नुआपाड़ा निवासी जीना थांडी (35) और व्यासदेव मांझी (38) कार में गांजा लेकर आ रहे हैं और यहां गांजा बेचने वालों को दे रहे हैं।
मुखबिर ने बताया कि आरोपी बुधवार को कार में गांजा लाने वाले है| जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर गठित एक पुलिस दस्ता csvtu टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास छिपी हुई थी। उसी समय उन्हें ओडिशा की एक कार गुजरती हुई दिखी. टीम ने कार रोकी तो वह नहीं रुकी। तभी टीम ने घेर लिया, कार को पकड़ लिया और रोक लिया।
कार में एक महिला और एक पुरुष थे. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो अंदर 19 पैकेट गांजा मिला। तोलने पर कुल वजन 14 किलो निकला। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत 7.5 लाख रुपये है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।
इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां ले जाया जा रहा था इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है| सूत्रों के मुताबिक, ये लोग दुर्ग और भिलाई के प्रमुख गांजा सप्लायरों को यह गांजा सप्लाई करते हैं और फिर एकमुश्त रकम लेकर ओडिशा लौट जाते हैं। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी मिलते ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी|

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]