मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.एस.सी.एल. कालोनी स्टेशन मरोदा वार्ड तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्री डिबरू आलडा की विगत 14 जनवरी 2023 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड 64 नेवई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रवि निषाद की विगत 25 सितम्बर 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डिबरू आलडा के भाई श्री विश्वनाथ आलडा को एवं स्व. श्री रवि निषाद के पिता श्री छबिलाल निषाद कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]