आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की बच्ची की आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

[adsforwp id="60"]

धमतरी, प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। कई जगहों पर आवारा कुत्तों के कारण बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ताजा मामला धमतरी के मुजगहन इलाके से सामने आया है. जहां तीन-चार लावारिस कुत्तों ने एक 5 साल की नन्ही बच्ची पर हमला कर दिया. जहां कुत्ते के काटने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार 5 वर्षीय बच्ची गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने चीर-फाड़ डाला था।

वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को कुत्तों के हमले से बचाया और आनन-फानन में इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। यह पूरा मामला मुजगहन के गायत्री पारा का बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]