कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

[adsforwp id="60"]

रायपुर, कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन 21 मई को पीसीसी चीफ दीपक बैज की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, आतंकवाद विरोध दिवस पर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक कांग्रेस के कार्यालयों में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप मनाया गया तथा आतंकवाद विरोध के लिए प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महमूद अली, रमेश राम महंत संहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]