पूर्व गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं

[adsforwp id="60"]

दुर्ग । प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। अपने संदेश में श्री साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया को सुख एवं समृद्धि बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। हमारी संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्ध एवं अपार सफलता ले कर आये, यही ईश्वर से कामना है।

साहू ने एक अन्य संदेश में कहा है कि शस्त्र और शास्त्र में पारंगत प्रभु परशुराम जी का समाज में सत्य एवं न्याय की स्थापना करने में अतुलनीय योगदान रहा। सत्य और न्याय के मार्ग में आने वाली बाधाओं से आजीवन लड़ने वाले वाले प्रभु परशुराम के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि कठिनाइयां कितनी भी हों, हमें सत्य और न्याय के पथ से कभी विचलित नहीं होना चाहिए।

मो युसूफ खान ✍????

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]