चेन्नई सुपर किंग्स ने दी पंजाब को 28 रनों से मात

[adsforwp id="60"]

आईपीएल 2024 का 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर बनाया था। पंजाब की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली जिसमें उन्होंने 9 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। 62 के स्कोर पर तीसरा झटका लगने के साथ पंजाब की टीम को इस मैच में वापसी का मौका नहीं मिला। पंजाब की टीम इस मैच में 139 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में जहां रवींद्र जडेजा ने 3 तो वहीं तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले को 28 रनों से अपने नाम किया।

Leave a Comment


[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]