मोहला // भीषण गर्मी के चलते नदी नाला पानी की स्रोत अब सूखने लग गई है ।ऐसे में जंगली जानवर पानी की तलाश में भटककर बस्ती का रुख करने लगे हैं। आज सुबह जंगली सांभर मोहला के नजदीक बस्ती में पानी की तलाश पर अपने झुंड से भटक कर गांव में पहुंचा ।सांभर को सबसे पहले ओमप्रकाश कुंभकार ने देखा और देखते ही देखते सांभर को देखने लोगे की भीड़ उमड़ पड़ी ।फॉरेस्ट विभाग को इसकी जानकारी पहुंचते ही पूरी टीम – रवि पारकर,एस के सोनवानी,डी के हनौते,डी आर हिडामे,पी एस राजपूत,मुकेश नेताम ढालेन्द्र बावरे उडन दस्ता व जिला प्रबंधक होमलाल साहू मंडल प्रबंधक और बिरेंद्र कुमार पटेल उप मंडल प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंचे जहां सांभर सुरक्षित जंगल के ओर लेजाया गया ।
होम लाल साहू मंडल प्रबंधक ने बताया कि गर्मियों में जंगली जानवर पानी की तलाश में भटक कर गांवों की ओर आ जाते हैं। ग्रामीणों से अपील है कि जंगली जानवरों के साथ छेडछाड़ न करें बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
मो युसूफ खान ✍???? —–


