आज शाम से राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लिए थम जायेगा चुनाव प्रचार, 26 को होगा मतदान

[adsforwp id="60"]

रायपुर, 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ की तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में वोट डाले जायेंगे, लिहाजा इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए आज से चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा।

दरअसल देशभर में सात जबकि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। तब छग के एकमात्र सीट बस्तर में मतदान हुआ था। इसी तरह 26 अप्रैल को होने वाले देश के तीसरे और प्रदेश के दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद जबकि तीसरे और अंतिम फेज में शेष सात सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि तीसरे चरण में कुल 168 प्रत्याशी मैदान पर होंगे, जिसमें 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]