अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली सफलता , आरोपी गिरफ्त में

[adsforwp id="60"]

आखिरकार पांच दिनों तक दिन रात मेहनत करने के बाद बालोद पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिल गई है…..दरअसल 12 मार्च को कोतवाली थाना इलाके के कोरगुड़ा गांव के एक खेत में अधेड़ फगुवा राम देवांगन की अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दी थी….जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी….इसी दौरान उसी गांव का एक व्यक्ति टिकेश तुुमरेकी गांव से गायब था जो पहले भी एक महिला पर हसिया से वार कर चुका है और अपने परिजनों के साथ विवाद होने पर इसी तरह धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश कर चुका है….पुलिस ने उसका लोकेशन निकालकर उसे कोंडागांव से पकड़कर हिरासत में लिया….पुछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत की ओर जाने के दौरान मृतक की टिकेश तुमरेकी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई….जिससे वह आवेश में आकर फगुवा के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारकर वहां से फरार हो गया…..पुलिस ने टिकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बाईट…. अशोक जोशी, एएसपी बालोद

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]