छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी सफलता, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 35 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

[adsforwp id="60"]

पहले चरण के मतदान को केवल दो दिन रह गए हैं। इसी बीच बस्तर के कांकेर में जवानों की नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा कांकेर के छोटेबैठिया थाना के कलपर के जंगल में मुठभेड़ हुई है।
वहीं, इस मुठभेड़ में 35 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि 35 नक्सलियों की मौत के खबर की पुष्टि अभी नहीं हो पायी है। वहीं 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गए है। इसके साथ ही मुठभेड़ में 03 जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल से नक्सलियों के 7 AK-47 , 3 LMG और इंसांस रायफल बरामद हुआ है। नक्सलियों के मौt के आकड़ों में और भी बढ़त हो सकती है।

Leave a Comment