कुम्हारी बस हादसे में घायल कर्मचारियों का हालचाल जानने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे AIIMS हॉस्पिटल

[adsforwp id="60"]

रायपुर, 10 अप्रैल । दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS पहुंचकर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

हादसे की जानकारी मिलते सीएम साय ने किया था ट्वीट… दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Leave a Comment

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]