इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात से ही रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश आज यानी मंगलवार तक जारी है। प्रदेश भर के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बिजली भी कड़क रही है। सोमवार की देर रात भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बारिश से पहले तेज बिजली कड़कने और आंधी-तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]