मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी फरार, मचा हड़कंप

[adsforwp id="60"]

रायपुर , राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल प्रशासन की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी रविवार को बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल मौदहापारा पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कैदी को एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। उसे बस्तर से रायपुर लाया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने से कैदी का इलाज चल रहा था। रविवार को वह बाथरूम जाने का बहाना बनाया और अस्पताल से फरार हो गया। कैदी के फरार होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। मौदहापारा पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]