सामान्य पे्रक्षक और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण

[adsforwp id="60"]

बालोद, 06 अपै्रल 2024
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री एमटी रेजू और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से पीपीआरएस साॅफ्टवेयर के माध्यम से मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों का विधानसभा क्षेत्र आबंटन की कार्यवाही पूरी की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरजन राम भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
क्रमांक/1074

Leave a Comment

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]