सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से ग्लोब चौक तक मैराथॉन का हुआ आयोजन -भिलाई निगम आयुक्त ने दिलाई मतदान की शपथ

[adsforwp id="60"]

आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् में वृद्धि हेतु निरंतर आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी के निर्देशानुसार भिलाई के सेक्टर 9 चौक से ’भिलाई रन्स फॉर वोट’ मैराथान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से शुरू होकर ग्लोब चौक में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में भिलाई निगम आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों और मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जिले के नागरिक एवं छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम भिलाई के आयुक्त, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, बीएसपी के अधिकारीगण एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]