ग्राम देवरी में जस झांकी, फाग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि थानसिंह मंडावी महामंत्री भाजपा मण्डल गुण्डरदेही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उदघाटन

[adsforwp id="60"]

गुण्डरदेही/ग्राम देवरी में ओम बालिका मानस भजन मंडली एवम ग्रामवासियो के सहयोग से एक दिवसीय जस झांकी एवम फाग प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि थानसिंह मंडावी महामंत्री भाजपा मण्डल गुण्डरदेही थे, अध्यक्षता सरपंच थानेश्वरी जोशी ने किया, विशेष अतिथि बी. एल. साहू, पूर्व सरपंच देवकुमार साहू, विमल साहू, दालसिंह राज, तोमन देशमुख,थे,
मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा के अनुसार छ. ग. में छत्तीस प्रकार की त्योहार मनाई जाती है जिसमे नवरात्रि पर्व साल में दो बार मनाया जाता है चैत नवरात्र एवम कुंवार नवरात्र , होली त्योहार के बाद गांव गांव में रंग उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर बृज लाल साहू, पेमेेश देशमुख, सन्तोष देशमुख, उदघोषक चुम्मन सिन्हा, निर्णायक सन्तोष यादव, डाला राम साहू, जयपाल साहू, टेक राम साहू, कामता देशमुख, सरस्वती बेलचंदन, नितिन देशमुख, विजय ठाकुर, मनीषा साहू, एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]