मृतक के परिजनों को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 28 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोपली थाना उतई तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी भुनेश्वरी सपहा की विगत 04 मार्च 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम उमदा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री डोमनदास भारती की विगत 14 नवम्बर 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। संगम चौक वार्ड क्र. 10 जामुल तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग निवासी श्री अजय सेन की विगत 06 जनवरी 2023 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड नं. 15 बजरंग नगर उतई तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री अमन कश्यप की 13 अप्रैल 2023 को नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. भुनेश्वरी सपहा की माता श्रीमती कचरी बाई को, स्व. डोमनदास भारती की पत्नि श्रीमती गहना भारती को, स्व. अजय सेन के पिता श्री शिव कुमार सेन को एवं स्व. अमन कश्यप के पिता श्री रमेश कुमार कश्यप कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]