गरियाबंद :एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे तालाब में डूबे , परिवार में छाया मातम

[adsforwp id="60"]

गरियाबंद,27 मार्च । छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गरियाबंद के ग्राम धवलपुर के यादव पारा में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए आए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह खबर सुनने के बाद परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय खिलेनद यादव और सात वर्षीय तुषार यादव दोस्‍तों संग तालाब में नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान दो बच्‍चे तालाब में गहरे पानी में चले गए, जिससे नहाने के दौरान दोनों बच्‍चे गहरे पानी के चले जाने की वजह से दोनों बच्‍चे डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्‍चों के शव को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह तालाब मछली पालन के लिए बनाया गया था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]