रायपुर के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग , सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

[adsforwp id="60"]

रायपुर। होली के पर्व पर राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। दरअसल आज सुबह छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र इलाके में स्थित विराज फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से लपटें दिखाई दे रही थी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।मिली जानकारी के अनुसार मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां होली के दिन सुबह-सुबह लोगों ने विराज फर्नीचर के गोदाम में धुआं उठते देखा। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]