मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

डबरापारा दक्षिण वार्ड -10, तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग निवासी श्री दयावंती देवी की विगत 04 मई 2022 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ वाहन दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार कुन्दरापारा वार्ड नं 54 पोटियाकला तहसील व जिला दुर्ग निवासी अजय बघेल की विगत 19 फरवरी 2023 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ वाहन दुर्घटना होने से उपचार के दौरान 20 फरवरी 2023 को मृत्यु हो गई थी।
उक्त दोनो घटनाओं में मृतकों के परिजन को प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा स्व. दयावंती देवी के वैधानिक प्रतिनिधि श्री करमजीत सिंग सोनी (पुत्र) को 25 हजार रूपये एवं स्व. अजय बघेल के वैधानिक प्रतिनिधि श्रीमती राधिका बघेल (पत्नि) को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]