कपड़ा सुखा रही बहु आई करंट की चपेट मे, बहु को बचाने गये ससुर भी तार से चिपका, कंहा की है घटना जाने इस रिपोर्ट मे

[adsforwp id="60"]

दुर्ग,19 मार्च । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती में रहने वाले शेखर सोनकर और उनकी बहू मंजू सोनकर की करंट की लगने से मौत हो गई। घटना को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना को शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उड़िया बस्ती में रहने वाली मंजू सोनकर रोज की तरह मंगलवार को घर के पीछे लोहे की पाइप में रोजाना की तरह कपड़े सुखाने गईं थी। इसी दौरान बिजली के टूटे तार से चिपक गई। इसके बाद ससुर भी बहू को छुड़ाने के लिए गया वहां गया और वह भी करंट की चपेट में आ गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव बताया कि कल शाम आंधी तूफान के कारण बिजली का तार टूटे गया था, जिसके संपर्क में आने से मंजू और उसके ससुर शेखर सोनकर की मौत हो गई है। मृतक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ससुर बाजार में सब्जी का व्यवसाय करता है। वहीं, मृतका का पति पेंटर है और उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]