डंडे से पीट-पीटकर कर दी पति की हtया, पत्नी गिरफ्तार, पति के काम न करने से नाराज थी पत्नी

[adsforwp id="60"]

बालोद,16 मार्च । बालोद जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी। और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था ।जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार हो गई थी। वहीं घटना के बाद सुदामा के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में धमतरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सनौद थाना पुलिस ने आरोपी योगिता की पातसाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं योगिता ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर दुर्ग जेल दाखिल किया है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]