सेलुद में मनाई गई ग्राम वैद्य निहाली यादव की 27 वी पुण्यतिथि

पाटन // ग्राम सेलुद के सुभाष चौक निवासी स्वर्गीय निहाली यादव की 27 वी पुण्य तिथी मनाई गई । ग्राम सेलुद में अपने पुरे जीवन काल में ग्राम के लोगों की नाड़ी छुकर मुफ्त में इलाज करने वाले निहाली यादव को उनकी पुण्यतिथि पर आज ग्राम सेलुद के लोगों ने याद किया। पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने कहा कि हम अपने बड़े बुजुर्गो से सुना करते है कि निहाली यादव को विरासत में मिला वैद्य का अनुभव उनका पूरा जीवन जंगली जड़ी-बूटी से लोगों का इलाज करने में ही बीता है।। उस समय गाँव वालों को उनसे काफी लाभ मिला है। ऐसे परंपरागत वैद्यों के गुणों को अन्य लोगों को सीखने व संरक्षण करने चाहिए जिसमें वैद्य अपने अनुभवों और दक्षता को एक-दूसरे से बांटे और जो धरोहर मिली है। उसे सालों तक सुरक्षित रखा जा सके । इस अवसर पर उनके पुत्र छेदुराम यादव नेतराम यादव जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे पूर्व सरपंच श्री खेमलाल साहु ग्राम प्रमुख सुरेंद्र बंछोर संजय यादव तारेंद्र बंछोर पंच मन्नु लाल यदु उत्तरा बंजारे चुरामन यादव रमेश देवाँगन सुखराम यादव पंचू साहू भीखम धनकर सुरेन्द्र कुर्रे लेखराम साहू सखाराम ठाकुर रामसिंग पठारी पुनाराम साहू लोकेश यादव विष्णु धनकर सुदर्शन साहू चोवाराम यादव रोहित शिवारे करण धनकर चंद्रकुमार धनकर दयालु ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Comment