अंडा // ग्राम अंडा हटवारा पारा वार्ड क्रमांक 6 के निवासी संतोष कुमार साहू उम्र 46 वर्ष का दिनांक 7 मार्च बुधवार की शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 8 मार्च को गांव के मुक्तीधाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिजन,दोस्त व सांई मानस मंडली के सदस्यगण और गांव के ग्रामीणजन शामील हुए व नम आंखों से अंतिम बिदाई दी। वे सांई मानस मंडली से लंबे समय से जुड़े रहे। वे चेतन साहू रिटायर्ड क्लर्क शिक्षा विभाग के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये।








