स्कूली बच्चे पर अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू से वार, एक आरोपी हिरासत में

[adsforwp id="60"]

रायपुर,05 मार्च । राजधानी के पंडरी थाना इलाके में एक चाकूबाजी की वारदात सामने आई है जिसमें एक निजी स्कूल के बच्चे पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गए। मामलें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्कूल से एग्जाम देकर छात्र निकला जिस पर कुछ अज्ञात बदमाश युवकों ने चाकू से वार कर दिया। मौके पर पहुंचे पीड़ित के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पीड़ित छात्र को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक बदमाशों में एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पंडरी थाना पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए जांच कर रही है। मामलें में पुलिस ने सभी निगरानी बदमाशों को भी राउंडअप किया लेकिन उसके बाद भी शहर में चाकूबाजी जैसी घटनाएं होती जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]