पेयजल सर्वेक्षण के लिए रायगढ़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी राष्ट्रीय पुरुस्कार 5 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में वितरित किए जायेंगे पुरुस्कार

[adsforwp id="60"]

रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। रायगढ़ को पेयजल सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने जा रहा है। 5 मार्च को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान करेंगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महापौर नगर निगम रायगढ़ श्रीमती जानकी काटजू, सचिव, नगरीय प्रशासन व विकास विभाग श्री बसवराजू एस, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी पुरुस्कार ग्रहण करेंगे।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 5 मार्च 2024 को विज्ञान भवन में प्रदान किए जाने वाले पहले पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा की है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। जहां शहरों और राज्यों को जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा। शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 130 पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार प्रतिष्ठित पेयजल स्वर्ण, रजत और कांस्य सिटी पुरस्कारों से लेकर विभिन्न श्रेणियों में हैं। जहां संबंधित जनसंख्या श्रेणियों (1 से 10 लाख, 10 से 40 लाख और 40 लाख से अधिक) में पुरुस्कार दिया जायेगा।
485 शहरों में 2.0 के अंतर्गत किए गए आंकलन में विभिन्न मापदंडों को शामिल किया गया, जिसमें पहुंच, कवरेज, जल शोधन संयंत्रों और घरों में पानी की गुणवत्ता और जल निकायों की स्थिति संबंधित स्थिरता, फ्लोमीटर की उपलब्धता और जलशोधित उपयोग किए गए पानी का पुन: उपयोग शामिल है। शहरों को स्टार रेटिंग पैमाने पर 5 स्टार से लेकर नो स्टार तक वर्गीकृत किया गया है, जो इन महत्वपूर्ण मानदंडों में उनके प्रदर्शन को समाहित करेगा

Leave a Comment

[democracy id="1"]

एम्बेसडर डॉ. परविंदर सिंह ने पंजाब से ‘आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति चुनने’ की अपील की ​वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेडरेशन के प्रेसिडेंट होशियारपुर में सम्मानित; समुदायों से वैचारिक मतभेदों को भुलाकर सद्भाव अपनाने का आह्वान

एम्बेसडर डॉ. परविंदर सिंह ने पंजाब से ‘आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति चुनने’ की अपील की ​वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेडरेशन के प्रेसिडेंट होशियारपुर में सम्मानित; समुदायों से वैचारिक मतभेदों को भुलाकर सद्भाव अपनाने का आह्वान

[adsforwp id="47"]