महकाखुर्द में आज महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह

[adsforwp id="60"]

उतई // प्रगति प्रगति ग्राम संगठन के तत्वावधान में ग्राम महकाखुर्द में आज 2 मार्च की सुबह 10:00 बजे से महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर सुश्री अर्चना यादव ने बताया कि प्रथम पाली की अतिथि लोक विधा सशक्त महिला सशक्त समाज कला के क्षेत्र में काम करने वाली पद्मश्री उषा बारले पद्मश्री पंडवानी गायिका दुर्ग, सुश्री मोना सेन प्रथम अध्यक्ष केश कला बोर्ड छत्तीसगढ़ अलंकरण मिनीमाता नई रत्न से सम्मानित, सुश्री चारु दुबे अभिनेत्री, सुश्री पायल साहू अभिनेत्री ,रोजगार उन्मुखी नई योजनाओं के क्रियान्वयन के क्षेत्र में कार्य करने वाली श्रीमती रजनी रजक राष्ट्रपति से सम्मानित, श्रीमती रुक्मणी चतुर्वेदी जूट आर्ट छत्तीसगढ़ सरकार से सम्मानित ,श्रीमती ललेश्वरी साहू धान बीच वर्ल्ड रिकॉर्ड जीविका फांउडेशन अध्यक्ष, श्रीमती श्रद्धा साहू नई पहल वर्ल्ड रिकॉर्ड अध्यक्ष स्टील बर्तन बैंक, श्रीमती श्वेता यादव ए डी ई ओ पाटन, श्रीमती अंजिता गोपेश साहू सरपंच पतोरा ,श्रीमती साधना वर्मा सरपंच महकाकला होगी। द्वितीय पाली की अतिथि शिक्षा, स्वास्थ्य न्याय सजग एवं जागरूक बनाने के क्षेत्र में श्रीमती ख्याति साहू डायरेक्टर प्रिज्म पब्लिक संस्थान महकाखुर्द ,डा श्रद्धा चुध आयुर्वेदिक विज्ञान, डॉक्टर निर्मला भारती स्वास्थ्य विभाग ,श्रीमती हेमलता वर्मा आरक्षक उतई थाना ,ग्रामीण एवं शहरी उत्थान के क्षेत्र में काम करने वाली श्रीमती पुष्पा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग, श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, श्रीमती लक्ष्मी साहू सभापति जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, श्रीमती हर्षालोकमणी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, श्रीमती सीता प्रेमलाल साहू पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भिलाई चरोदा ,श्रीमती त्रिवेणी बंजारे जनपद पंचायत सदस्य ,सुश्री अमृता नेताम जनपद पंचायत सदस्य बालोद होगी ।कार्यक्रम की तैयारी में संरक्षक सुश्री अर्चना यादव अध्यक्ष कोशरिया यादव समाज उप सरपंच ग्राम पंचायत महकाखुर्द, गीता वर्मा अध्यक्ष प्रगति संगठन ,सचिव संगठन नूतन यादव सहित अन्य महिलाएं लगी हुई है। दोपहर 1:00 बजे से कबड्डी एवं रस्सी प्रतियोगिता होगी निशुल्क प्रशिक्षण चना आर्ट साबुन निर्माण फिनायल ,गुलाल, धूप मोमबत्ती आर्ट श्रीमती गीता वर्मा साबुन, श्रीमती रागनी साहू लाल ,श्रीमती सुमन साहू किनाया, श्रीमती पुष्पा साहू मोती ,गीता( प)मंच संचालन, सुश्री नूतन यादव रामेश्वरी करेंगे। कार्यक्रम में 30 महिलाओं का सम्मान होगा महिलाओं के लिए विविध खेल कूद व विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

मो युसूफ खान ✍????✍????

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]