शासकीय नवीन महाद्यिालय रिसाली में संस्था प्रमुख डाॅ. नागरत्ना गनवीर के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन बुधवार को आयोजित गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम है ‘‘ विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक‘‘ । कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं वैज्ञानिक डाॅ. सी.व्ही.रमन जी के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यो से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक निवेदिता मुखर्जी ने रमन प्रभाव के बारे में बताया। प्रो. रितु श्रीवास्तव ने रमन स्पेक्ट्रा के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके साथ ही प्रो. लिनेन्द्र वर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी दी। विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न विषयों (वनस्पतिशास्त्र, जन्तुविज्ञान, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र) से संबंधित माॅडल व पोस्टर प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मयंक देवांगन एवं संचालन कु. टिशा चक्रधारी ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ ममता, प्रो. सतीश गोटा, प्रो शंभू प्रसाद निर्मलकर, प्रो. वेदप्रकाश एवं कर्मचारीगण व कालेज के विद्यार्थी कार्यक्रम मे शामिल हुए








