शटर तोड़कर किराना दूकान में चोरी ,घटना थाना क्षेत्र से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर

[adsforwp id="60"]

अंडा // थाना क्षेत्र से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर चौहान तालाब के पास स्थित अंजलि किराना स्टोर्स में गत रात्रि करीब 1:00 बजे अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर लिया गया है। रात्रि में अंडा पुलिस की गश्त टीम को गश्त के दौरान दूकान का शटर टूटा हुआ देखा। किराना दूकान संचालक मिलेश कुमार साहू पिता डोमन लाल साहू को जानकारी दी गई। संचालक ने दूकान में आकर देखा तो लगभग पांच से दस हजार रूपए चोर ले गये । थाना अंडा पुलिस द्वारा अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है।

मो युसूफ खान ✍????✍????

Leave a Comment