बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जन भर बराती घायल…

[adsforwp id="60"]

रायपुर,22 फरवरी । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 बराती घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए बरातियों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

यह सड़क हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात 3 बजे बिलासपुर हाईवे से एक बरातियों से भरी बस गुजर रही थी। इसी दौरान बस के चालक ने रफ्तार तेज होने की वजह से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही धरसीवां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को फौरन एंबुलेंस से आंबेडकर अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। डाक्‍टरों के अनुसार घायलों की हालत सामान्‍य है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]