थाना उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही , धारा 307 भादवि के आरोपीयो को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार , घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड को किया गया जप्त

[adsforwp id="60"]

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.02.24 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की बेटी को शनि मंदिर के सामने डुण्डेरा रोड के पास आरोपी भुमील साहू डुण्डेरा निवासी मो0सा0 से आया एवं प्रार्थी की बेटी का रास्ता रोककर तुम मुझसे बात क्यो नही कर रही हो बात नही करोगे तो जान से मार दुंगा बोलने लगा तब प्रार्थी की बेटी बात नही करूंगी बोली तो भुमील साहू हत्या करने कि नियत से प्रार्थी की बेटी के गले में ब्लेड मार दिया ब्लेड लगने से प्रार्थी की बेटी के गले में सामने तरफ गंभीर चोट आया है कि रिपोर्ट पर धारा 341,506,307 भा0द0स0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुराग झा द्वारा आरोपी के त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उतई कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में थाना उतई से टीम बनाकर घटना स्थल रवाना किया गया मौके पर पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी भुमील साहू को हिरासत में लेकर थाना लाया गया ।
आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होंने अपने अपने कथन में पुष्टि किया कि प्रार्थी की बेटी को ब्लेड चलाकर हत्या करने की नीयत से चोट पहुचाई गई है। आरोपी के मेमो के आधार पर आरोपी को लेकर उसके बताये गये जगह पर जा कर ब्लेड को बरामद किया गया बाद आरोपी भुमील साहू पिता काशी राम साहू उम्र 19 साल साकिनान कचरू नगर डुण्डेरा थाना उतई जिला दुर्ग छ0ग0 को दिनांक 20/02/24 को गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड में भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना उतई के स्टाफ थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय , सउनि नेमन सिंह,सउनि राजकुमार देशमुख ,सउनि मोह0 शरीफुद्दनी शेख,प्र0आर 114 तुलसी बिंझेकर ,आर. 967 दुष्यंत लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment