पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा जिले में नशीले पदार्थ एवं सम्पत्ति अपराधो मे सख्त कार्रवाई करने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है जिस पर पुलिस सतर्कता पूर्वक कार्य कर रही की दिनांक 18/2/ 2024 को प्रार्थी परसराम रात्रे पिता ईहारी रात्रे -नीरज उम्र 52 वर्ष साकिन लोहराकोट थाना सांकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की
दिनांक 14/ 2 /24
घटनास्थल – ग्राम बल्दीडीह कृषि भूमि स्थित
आरोपी –
1) परमानंद पटेल पिता सुलोचन पटेल उम्र 24 साल साकिन बल्दीडीह
2) कीर्तिराम भोई पिता जलसाय भोई उम्र 24 साल साकिन बल्दीडीह थाना सांकरा
प्रार्थी के कृषि भूमि में लगे मोटर पम्प एवम केबल को काट कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था की रिपोर्ट बाद थाना स्टाफ द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया जिसपर मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति के घटना की रात्रि आसपास के क्षेत्र में घूमते दिखे जिन्हे पूछताछ हेतु थाना लाया गया पूछताछ के दौरान दोनो व्यक्ति ने घटना की रात्रि चोरी करना कबूल किये तथा चोरी गई संपत्ति 1 HP मोटर पम्प मय केबल वायर सहित जुमला कीमती करीबन 10,000 को बरामद कर जप्त किया गया प्रकरण में धारा 379, 34 ipc के तहत आरोपियों को आज दिनांक 19/02/23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।उपरोक्त कार्यवाही सांकरा पुलिस द्वारा किया गया।







