निर्माणाधीन सड़क में मुरूम भरी हाईवा गिरी

[adsforwp id="60"]

अंडा // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में पीडब्ल्यूडी द्वारा डामर बिछे हुए निर्माणाधीन ग्राम भानपुरी कुथरेल अंडा पहुंच मार्ग में मुरूम परिवहन करते हुए एक हाइवा साइड देने के चक्कर में सड़क से नियंत्रण खोकर खेत में जा गिरी
इस दौरान जान माल की हानि नहीं हुई है खबर लिखे जाने तक गाड़ी को क्रेन से उठा लिया गया है।
विदित हो कि यह सड़क निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में सड़क जर्जर हो चुका था। जिसे चौड़ा किया जाना था। फिलहाल वाहनों के आवाजाही के हिसाब से सड़क बेहद सकरा है।

*मुआवजा के चक्कर में चौड़ी नही हो पाई सड़क*
ताजा जानकारी अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए प्राक्कलन के आधार पर सड़क का निर्माण हो रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने इस सड़क को लेकर निर्माण के प्रारंभ से अब तक सवालिया निशान लगाया है ।
कायदे से इस सड़क को चौड़ा किया जाना था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं देने के एवज में इस सड़क को सकरा कर बनाया जा रहा है।कंस्ट्रक्शन कंपनी का कहना है इसे विभाग के एस्टीमेट के अनुसार बनाया जा रहा है।
आपको बता दें कि सड़क के किनारे किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी जाने का एक नहर है। जो और भी जानलेवा साबित हो सकता है।
सड़क की ऊंचाई बेहद हो गई है जिससे लोगों को बेहद संभल कर चलना पड़ रहा है एक चार पहिया वाहन गुजरती है तो दूसरे को रुकना पड़ जा रहा है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि सरकार ने मुआवजा और लोगों की जान की जोखिम में जान को ही चुना।
*इस सड़क में अवैध मुरम परिवहन का बड़ा कारोबार*
दुर्ग से अंडा पहुंच मार्ग में जब धूल का गुबार उठता था तब इस सड़क का बेहद उपयोग किया गया। लेकिन उस समय यह सड़क जर्जर थी। इस सड़क की अहमियत तब लोगों को समझ आई अब दुर्ग से अंडा की सड़क में डामर बिछ गई है। तो इस सड़क का उपयोग पहले के बनिस्बत कम जरूर हुआ है। लेकिन अवैध मुरम खपाने का काम इस रास्ते से बेहद होता है। जो बोरसी और दुर्ग तक पहुंचाई जाती है। इस लिहाज से सड़क को और चौड़ा किया जाना था या तो चार पहिया वाहन का आवाजाही बंद किया जाना चाहिए। इस मार्ग पर लंबे समय से ही खेतों से अवैध मुरुम खनन
कर परिवहन किया जा रहा है।
मुरुम माफिया बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। जरूरत है कि विभागीय अधिकारियों को ऐसे तत्वों पर नकेल कसने की।

मो. युसूफ खान अंडा
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र – 9179799491

Leave a Comment

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]