विगत 22 वर्षों से नगर पंचायत भिंभौरी में जस गीत एवं लोक कला महोत्सव का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाता है इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी जस गीत एवं लोक कला महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया है 
दिनांक 17 एवं 18 फरवरी 2024 को विभिन्न विधा के मंडलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है प्रथम दिवस जस गीत जेवरा सिरसा ,जस गीत ग्राम कुम्ही एवं ससहा पलारी के कहि देबे सुआ ला संदेश एवं रात्रि में ममता की छांव नाच पार्टी चिखली मानपुर का मंचन हुआ दर्शकों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद रात्रि तक उठाया कार्यक्रम के आयोजन जय भवानी दुर्गा समिति भिभौरी है ।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर परगनिहा ने बताया की दो दिनों में 12 कार्यक्रम होंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप परगनियहा तुलाराम धीवर, रमेश कुमार साहू झुमुक धीवर संतु सारथी एवं सभी समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय है।







