विधायक जन संपर्क कार्यालय में प्राप्त आवेदनों पर होती है समीक्षा , विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही लक्ष्य – डा.सम्पत अग्रवाल

[adsforwp id="60"]

सांकरा(बसना):- विधानसभा बसना के लोकप्रिय विधायक डा.सम्पत अग्रवाल जी का प्रमुख लक्ष्य अपने विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास को लेकर प्राथमिकता के साथ कार्य करना है।इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार के कार्य में असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखकर 5 स्थानों पर विधायक जन संपर्क कार्यालय खोले हुए हैं। जहां पर जनता जनार्दन के किसी भी समस्या का समाधान किया जा रहा है।विधायक कार्यालय से संबद्ध निज सहायक श्री नरेंद्र बोरे ने बताया कि माननीय विधायक महोदय के दूरदर्शिता के अनुरूप उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनता की ओर से प्राप्त प्रत्येक आवेदनों पर किए गए कार्यवाही की समीक्षा होती है।संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से त्वरित संपर्क कर कार्यवाही हेतु पहल किए जा रहे हैं। तथा आवश्यकतानुसार जनता के बीच शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल पा रहा है या नही इसकी मॉनिटरिंग भी हो रही है।आम व्यक्ति हो या खास हर कोई उनसे सहजता पूर्वक संपर्क भी कर रहे हैं।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]