पाटन में मुस्लिम एकता मंच की बैठक संपन्न

[adsforwp id="60"]

पाटन // विगत दिवस पाटन मदरसा में पाटन विधानसभा व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मुस्लिम एकता मंच के दोनों विधानसभा के पदाधिकारीयों की बैठक मस्जिद में आहूत की गई थी ।जिसमें सामाजिक स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किया गया ।जिसमें सबसे अहम मुद्दा समाज में कमजोर वर्गों के सामाजिक मुस्लिम भाईयों की इस्तेमाई शादी करने के 21 जोड़ों की शादी (निकाह )का तय हुआ है ।इसमें शादी योग्य मुस्लिम बंधु लड़का और लड़की अपना पंजीयन करा सकते हैं ।पंजीयन निशुल्क होगा पंजीयन के लिए एकता मंच के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं ।शादी के नियम व शर्तें एकता मंच से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं ।पंजीयन और शादी पाटन में ही होगा ।इस्तेमाई शादी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शादी का समय अप्रैल या मई माह 2024 में तय किया गया है ।साथ ही मंच के पदाधिकारियों ने एक मत से अपने विधानसभा के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक माननीय भूपेश बघेल और दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय ललित चंद्राकर जी का सम्मान करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से हाजी शकील मोहम्मद संरक्षक, मुनव्वर खान वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर रहीम खान सदर ,शेख मजीद खजांची, डा रहीम खान सदर,नवाब खान नायब सदर,शरीफ खान नायब सदर, रहमुद्दीन कुरैशी संरक्षक,सफीर खान सचिव,हाजी मो शकील संरक्षक,शेख मजीद खचांची, रफीक खान सदर (किकिरमेटा),मो युसूफ खान (अंडा)मिडिया प्रभारी व सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

‌मो. युसूफ खान
दुर्ग ग्रामीण संवाददाता

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]