ISRO आज फिर रचेगा इतिहास, ‘नॉटी बॉय’ सैटेलाइट की करेगा लॉन्चिंग

[adsforwp id="60"]

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक के बाद एक सफलता हासिल कर रहा है. आज (शनिवार 17 फरवरी) इसरो एक बार फिर से इतिहास रचने जा रहा है. दरअसल, इसरो आज मौसम के बगड़ते मिजाज का पता लगाने वाले एक उपग्रह को लॉन्च करने जा रहा है. इस सैटेलाइट का कमसद मौसम की सटीक जानकारी देना है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस सैटेलाइट का नाम आईएनएसएटी- 3डीएस (INSAT-3DS) है. जिसे ‘नॉटी बॉय’ के के उपनाम से भी जाना जाता है. इस उपग्रह की लॉन्चिंग ‘जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल’ (GSLV) से की जाएगी.

शाम 5.35 बजे होगी INSAT-3DS की लॉन्चिंग

इसरो के मुताबिक, रॉकेट जीएसएलवी-एफ14 आज यानी शनिवार शाम 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा. लॉन्चिंग के करीब 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में तैनात हो जाएगा. इस रॉकेट का ये 16वां मिशन होगा. जिसे स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है जो क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल करके आज 10वीं बार उड़ान भरेगा.

जानकारी के मुताबिक, इनसैट-3 डीएस उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाला तीसरी पीढ़ी का मौसम विज्ञान उपग्रह का अनुवर्ती मिशन है. जिसे भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित किया गया है. इसरो ने इस संबंध में एक्स पर एक ट्वीट कर कहा कि, ‘जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन: 17 फरवरी, 2024 को 17.35 बजे प्रक्षेपण के लिए 27.5 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]